Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हन विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं मैनेजमेंट विभाग व कॉलेजों में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : चाईबासा स्थित कोल्हन विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं मैनेजमेंट विभाग की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अजेय वर्मा ने छात्रों को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी का महत्व बताया. तत्पश्चात् विभागाध्यक्ष, शिक्षकों समेत सभी छात्र-छात्राओं ने मतदान करने के संबंध में शपथ ली. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विभाग के शिक्षक भवानी मुदि, किशन कुमार शर्मा, तथा खखन महतो (नॉन टीचिंग) ने विचार व्यक्त किए. इसे भी पढ़ें : मिड">https://lagatar.in/mid-day-meal-scam-high-court-refuses-to-grant-bail-to-sanjay-tiwari/">मिड

डे मील घोटाला : संजय तिवारी को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240125_211809.jpg"

alt="" width="600" height="342" />

एलबीएसएम कॉलेज

जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं एवं शिक्षा के शिक्षककेतर कर्मचारियों को प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा शपथ दिलायी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों का दायित्व है कि शत-प्रतिशत मतदान करें और जाति, धर्म, क्षेत्र, संप्रदाय से ऊपर उठकर अच्छे नेताओं को चयनित कर लोकसभा, विधानसभा, पंचायत समिति में भेजें. तभी हमारा भारत का सर्वांगीण विकास होगा. इस अवसर पर सभी स्टॉफ एवं 2000 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राजभवन">https://lagatar.in/five-international-players-from-jharkhand-invited-to-raj-bhavan-at-home-program/">राजभवन

एट होम कार्यक्रम में झारखंड की पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आमंत्रित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240125_212151.jpg"

alt="" width="600" height="347" />

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का मुख्य शीर्षक था `वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम". कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने किया. उन्होंने अपने व्याख्यान में युवा मतदाताओं से वोट डालने का आह्वान किया. इस अवसर पर कोल्हन विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के डीन डॉ वीके मिश्रा और पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पानी भी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी और भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो आलोक कुमार चौबे ने किया. इससे पूर्व सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका मुख्य शीर्षक था `चुनावी प्रक्रिया में युवा मतदाताओं की भूमिका`. इसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/coal-linkage-case-ed-interrogated-pooja-singhals-ca-suman-kumar/">कोल

लिंकेज मामलाः पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार से ED ने की पूछताछ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240125_212027.jpg"

alt="" width="600" height="308" />

करीम सिटी कॉलेज

करीम सिटी कॉलेज के साकची प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया गया. स्वयंसेवकों द्वारा मतदान के महत्व का सन्देश लोगों तक पहुंचाने एवं मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण किया गया. शपथ ग्रहण समारोह में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रियाज, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली, डॉ सैयद जाहिद परवेज, डॉ तनवीर काज़मी, डॉ पीसी बनर्जी, परीक्षा प्रमुख डॉ बीएन त्रिपाठी, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज और करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक शामिल हुए. प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य मतदाताओं में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आले अली ने सभी व्यास्क मतदातो से मतदान मे अवश्य अपनी भागीदारी दर्ज करने की अपील भी की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही