Search

 
 
 

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी झारखंड चैंपियनशिप, सेमीफाइनल में रांची व सिमडेगा बनी विजेता

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर और जूनियर पुरुष स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2023 के दूसरे दिन मंगलवार को नवल टाटा हॉकी एकेडमी में सब जूनियर के 4 लीग मैच और 2 सेमीफाइनल खेला गया. पहला सेमीफाइनल नवल टाटा हॉकी एकेडमी और रांची के बीच खेला गया. मैच 1-1 से बराबर रहा, फिर पेनाल्टी शूट में रांची की टीम ने 4-2 से मैच जीत लिया. इस मैच में बेस्ट खिलाड़ी के रूप में रांची के परदेशी मुंडा को सम्मानित किया गया. वहीं दूसरा मैच गुमला और सिमडेगा के बीच खेला गया. जिसमें गुमला की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिमडेगा को 4-0 से पाजित कर दिया. वहीं सिमडेगा के सुमित किंडो को बेस्ट खिलाड़ी के तौर पर सम्मानित किया गया. गुरुवार को सब जूनियर का फाइनल मैच गुमला और रांची के बीच खेला जाएगा. वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए नवल टाटा एकेडमी और सिमडेगा की टीम भिड़ेगी. पुरस्कार वितरण समारोह में टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतू राज सिन्हा मुख्य अतिथि के तौर प उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prof-of-ghatshila-college-narrowly-survived-in-a-road-accident-pk-gupta/">घाटशिला

: सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे घाटशिला कॉलेज के प्रो. पीके गुप्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही