Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब जूनियर व जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप शुरू

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर और जूनियर पुरुष स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2023 सोमवार से शुरू हुई. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी इंडिया के सचिव भोलानाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉकी झारखंड के सचिव विजय शंकर उपस्थित थे. पहले दिन नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) की टीम पूल ए में और गुमला की टीम पूल बी में छह अंकों के साथ सबसे आगे है. हॉकी झारखंड के तत्वावधान में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर 8 से 12 मई तक एस्ट्रोटर्फ पिच पर चैंपियनशिप की मेजबानी कर रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mohit-simone-and-arvind-selected-in-west-singhbhum-district-hockey-team/">किरीबुरू

 : पश्चिमी सिंहभूम जिला हॉकी टीम में मोहित, सिमोन व अरविंद का चयन
इस लीग कम नॉकआउट प्रतियोगिता में आठ जिलों को खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है. पूल चरण के बाद, प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए एक क्रॉसओवर सेमी-फाइनल मैच खेलेंगी. पहले दिन कुल आठ मैच खेले गए. इसमें प्रत्येक टीम के लिए दो मैच थे. प्रत्येक मैच में प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही