Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हरप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिले नवीन के परिजन

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर कोर्ट परिसर के गेट नंबर तीन के पास मनप्रीतपाल की हत्या के आरोपी नवीन सिंह पर फायरिंग करने के मामले में हरप्रीत की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को नवीन के परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे. उन्होंने एसएसपी से मिलकर हरप्रीत की गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने बताया कि नवीन द्वारा प्राथमिकी में हरप्रीत का भी नाम दिया गया था. बावजूद इसके पुलिस ने हरप्रीत को गिरफ्तार नहीं किया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अनुसंधान में हरप्रीत का नाम हटा दिया है. इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-and-wife-garima-singh-appear-in-court-in-benami-property-case/">जमशेदपुर

 : बेनामी संपत्ति मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह व पत्नी गरिमा सिंह की कोर्ट में पेशी

हरप्रीत की संलिप्तता होने पर होगा गिरफ्तार - सिटी एसपी

इस मामले में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि नवीन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में हरप्रीत को भी आरोपी बनाया गया है पर अनुसंधान के क्रम में हरप्रीत की संलिप्तता सामने नहीं आई है. हरप्रीत घटना के दिन कोर्ट की तारिख पर गया था पर घटना में उसकी संलिप्तता नहीं थी जिस कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. अनुसंधान में अगर हरप्रीत की संलिप्तता पाई जाती है तो पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही