Search

 
 
 

जमशेदपुर : नौसेना के मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर गोपाल शरण प्रसाद का विशाखापट्टनम में निधन

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : जमशेदपुर के विजया गार्डन के निवासी मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर गोपाल शरण प्रसाद का विशाखापट्टनम में निधन हो गया. वे विशाखापट्टनम स्थित भारतीय नौसेना के पोत राणा में कार्यरत थे. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. गोपाल शरण की उम्र 50 वर्ष थी. उनके चार भाई हैं. सूचना मिलने पर उनके तीनों भाई विजया गार्डन पहुंच चुके हैं. उनकी पत्नी डॉक्टर पूनम प्रसाद सेना के स्कूल में शिक्षिका हैं. इसे भी पढ़ें :बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-jharkhand-agitator-made-common-man-aware-by-planting-saplings/">बंदगांव

: पौधरोपण कर झारखंड आंदोलनकारी ने आमजन को किया जागरूक

पार्थिव शरीर विशाखापट्टनम से लाया जा रहा है

[caption id="attachment_430230" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/amshedpur-Naval-Petty-Officer2.jpeg"

alt="" width="1599" height="722" /> विजया गार्डेन ​स्थित उनके आवास पर शोकाकुल परिजन.[/caption] बेटी प्रिया मुस्कान की उम्र 24 वर्ष है. उनका 15 साल का बेटा हार्दिक मगन कक्षा 10वीं में पढ़ता है. वीर सैनिक गोपाल शरण प्रसाद का पार्थिव शरीर विशाखापट्टनम से एंबुलेंस द्वारा सोमवार को दोपहर एक बजे जमशेदपुर पहुंचने की संभावना है. धार्मिक रीति-रिवाज के बाद सेना के नेतृत्व में उनकी शव यात्रा विजया गार्डन से स्वर्णरेखा घाट भुईयाडीह प्रस्थान करेगी. यहां उन्हें सलामी दी जाएगी और अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद को इस घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को सुबह वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला सचिव दिनेश सिंह, जेडब्ल्यूओ रमेश शर्मा, पेटी ऑफिसर हरेंदु शर्मा, नायक भोला सिंह, पेटी ऑफिसर अविनाश, पेटी ऑफिसर अनुज कुमार सिंह आदि उनके आवास जाकर परिजनों से मुलाकात की एवं सारी जानकारी लेकर आगे के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-motorcycle-rider-injured-in-collision-with-unknown-vehicle/">आदित्यपुर

: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही