Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में एनसीसी ने मनाया कारगिल विजय दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज के एनसीसी (37 बटालियन, झारखंड) ने कारगिल विजय दिवस मनाया. इस अवसर पर कॉलेज के सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें क्विज, कविता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एनसीसी कैडेट्स को कारगिल युद्ध में लड़ते हुए भारतीय सेना के बहादुर जवानों के वीडियो दिखाए गए. कारगिल युद्ध के शहीदों का स्मारक भी दिखाया गया. शहीद स्मारक पर अमर शहीद जवानों को सलामी दी गई. इस अवसर पर अमर ज्योति भी प्रज्ज्वलित की गई. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि हमारा देश वीरों का देश है. हर मौके पर हमारे देश की सेना ने इतिहास रचा है. यही कारण है विश्व स्तर पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा रहता है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-issues-summons-to-cms-press-advisor-abhishek-prasad-for-questioning/">BREAKING

: सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को पूछताछ के लिए ईडी ने जारी किया समन

एनसीसी के टॉपर को किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य ने इस साल एनसीसी की फाइनल परीक्षा में टॉप करने वाले कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अमित कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. अंत में कैप्टन डॉ फखरुद्दीन अहमद ने एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे एनसीसी कैडेट भारतीय सेना में जाएं और देश के साथ अपने शहर का भी नाम रौशन करें. अंडर ऑफिसर प्रीति कुमारी ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. मंच संचालन अमित कुमार और सर्जन प्रणाली ने संयुक्त रुप से किया. कार्यक्रम को आयोजित करने में अंकित कुमार, अवधेश महतो, प्रेरणा डे, प्रियांशु तिवारी इत्यादि छात्रों ने विशेष योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही