Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज के एनसीसी ने आनंदपुर में चलाया नशा मुक्ति अभियान

 
Jamshedpur : विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर वीमेंस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को सरायकेला जिले के उत्तमडीह पंचायत के आनंदपुर गांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व सीटीओ प्रीति ने किया.इस अवसर पर प्रभारी प्राध्यापक डॉ.सुधीर कुमार साहू ने बताया कि एक सुरक्षित राष्ट्र की संकल्पना तभी पूरी हो सकती है. जब समाज एवं घर से नशा मुक्त होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-for-the-third-day-too-fire-continues-in-jk-tire-godown-near-dimna-chowk/">जमशेदपुर

: तीसरे दिन भी डिमना चौक के पास जेके टायर गोदाम में सुलग रही आग
उन्होंने कहा कि नशा करने वाला अपने साथ पूरे परिवार को भी नुकसान पहुंचाता है. युवा पीढी को नशा से दूर रहने के लिए नियमित ऱुप से जागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता है. इस अभियान में वीमेंस कॉलेज के 50 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया और कैडेटों द्वारा आनंदपुर गांव में जागरुकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक में नशेड़ी बिरजू की कहानी के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया. इस अभियान में गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही