Jamshedpur (Sunil Pandey) : एनसीपी युवा मोर्चा की एक बैठक बालीगुमा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. जिसमें बतौर मुख्य मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सचिव डॉ पवन उपस्थित थे. इस दौरान आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन मजबूती पर चर्चा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटी गई. जिसके तहत सुखराज सिंह लक्की को एनसीपी युवा मोर्चा का जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तभी हम चुनाव जीत अथवा प्रभावित कर पाएंगे. इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-will-soon-be-reinstated-in-the-vocational-department-of-womens-university/">जमशेदपुर
: वीमेंस यूनिवर्सिटी के वोकेशनल विभाग में जल्द होगी शिक्षकों की बहाली
वीमेंस यूनिवर्सिटी : नये सत्र से नये भवन में शिफ्ट होंगी स्नातक की कक्षाएं [wpse_comments_template]
: वीमेंस यूनिवर्सिटी के वोकेशनल विभाग में जल्द होगी शिक्षकों की बहाली
60/40 के अनुपात में होगा टिकट का बंटवारा
डॉ. पवन पांडेय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि वे संगठन हित में कार्य करें. समर्पित लोगों को ही लोकसभा एवं विधानसभा में टिकट दिया जाएगा. टिकट का बंटवारा 60/40 के अनुपात में होगा. इसलिए युवा मोर्चा के द्वारा इस अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर जोर देने के लिए कहा. बैठक में तेजपाल सिंह टोनी, सुखलाल शांडिल, जितेन्द्र मिश्रा, अजयु नाग, अंकित् सिंह, आनंद दास, ज्योति सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-graduation-classes-will-shift-to-new-building-from-new-session/">जमशेदपुरवीमेंस यूनिवर्सिटी : नये सत्र से नये भवन में शिफ्ट होंगी स्नातक की कक्षाएं [wpse_comments_template]
Leave a Comment