Search

 
 
 

जमशेदपुर : चुनाव की तैयारियों में जुटी एनसीपी, कदमा में कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आगामी चुनाव की तैयारियों में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी जुट गई है. इसको लेकर जगह-जगह कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है. शुक्रवार को कदमा मंडल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ पवन पाण्डेय उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ पवन पाण्डेय ने कहा कि देश भर में विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है. सभी पार्टियों ने अपने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास आरंभ कर दिया है. इसलिए युवा मोर्चा को आगामी लोकसभा चुनाव में संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों से जोड़ने का काम किया जा रहा है. साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट समेत कई मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blos-are-verifying-voters-by-going-door-to-door-campaign-will-continue-till-august-21/">जमशेदपुर

: घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं बीएलओ, 21 अगस्त तक चलेगा अभियान

नगर निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी

डॉ. पवन पांडेय ने बताया कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है. जिससे आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सके. उन्होंने कहा कि पार्टी 50 प्रतिशत भागीदारी के साथ नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार खड़े करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए इसे अवसर के रूप में उनका उपयोग करेगी. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को बूथ स्तर पर संगठन से जोड़ने की कोशिश करना होगा. कदमा मंडल में बुथ स्तर पर महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए प्रभारी के रूप में सुमित्रा भट्टाचार्य तथा सह प्रभारी के रूप में आरती सिंह और झरना गोयल को जिम्मेवारी दी गई. सदस्य के रूप में नेहा दीप, सुनीता गोराई, चंदा देवी, कमोलिका सिंह, बोनकी गोस्वामी, सोमा कापरी को नियुक्त किया गया. कार्यक्रम में तेजपाल सिंह टोनी, सुखराज सिंह लक्की, मोहम्मद रिजवान, रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vandalism-with-women-in-manipur-is-the-failure-of-the-central-state-government-mahendra-pandey/">जमशेदपुर

: मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता केंद्र-राज्य सरकार की विफलता- महेंद्र पांडेय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही