Search

 
 
 

जमशेदपुर : पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर एनसीपी ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पाठ्यक्रम में शामिल हो चंद्रशशेखर आजाद की जीवनी- डॉ.पवन पांडेय Jamshedpur ( Sunil Pandey) : एनसीपी युवा मोर्चा की ओर से रविवार को पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर सोनारी मरीन ड्राइव बस्ती में पार्टी का प्रशिक्षण शिविर आयोजितक किया गया. उक्त शिविर में सोनारी मंडल की महिला कार्यकर्ताओं के अलावे पार्टी का समर्थन करने वाले अन्य लोग शामिल हुए. मौके पर डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि आज महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती है. जिन्होंने उन्होंने देश की आजादी और देश वासियों के सुनहरे भविष्य के अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया. लेकिन दुर्भाग्य है कि आज उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान को भुलाने से हमारे देश को सांस्कृतिक नुकसान होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drm-inspected-tatanagar-station/">जमशेदपुर

: डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो आजाद की जीवनी

आने वाली पीढ़ी के लिए हमारे पास देश भक्ति के नाम पर फिर क्या रह जाएगा. इसके बारे में ऊंचे ओहदे पर बैठे लोगों को गहन चिंतन करना होगा. अगर आज हमने इनका सम्मान नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी में कभी जरूरत पडने पर फिर कोई मां अपने बच्चे को देश पर मर मिटने के लिए भेजने से पहले सौ बार सोचेगी. इसलिए सरकार अविलंब पंडित चंद्रशेखर आजाद की जीवनी को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करें.ताकि भविष्य में हमारे देश की आने वाली पीढ़ी देश के महान सपूतों के पराक्रम और कुर्बानी को पढ कर आगे आए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजपाल सिंह टोनी, मोहम्मद रिजवान, सुखराज सिंह लक्की, सुखलाल शांडिल शैलेन्द्र झा ,सुनीता गोराई, परमिला देवी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-high-court-judge-visits-seraikela-court-knows-problems/">आदित्यपुर

: हाईकोर्ट के जज ने किया सरायकेला कोर्ट का दौरा, जानी समस्याएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही