Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड में प्रत्येक बूथ 20 यूथ की रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी एनसीपी- डॉ. पवन पांडेय

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : एनसीपी युवा मोर्चा की बैठक बुधवार को झारखंड विधानसभा सभागार में हुई. बैठक में पार्टी के युवा मोर्चा के उत्तर भारत के प्रभारी मुरलीमनोहर पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता डाँ पवन पाण्डेय, झारखंड सह प्रभारी श्याम सिंह तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद उपस्थित थे. सभी नेताओं ने झारखंड में पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम उठाने का निर्देश दिया. मुरलीमनोहर पाण्डेय ने कहा कि समर्पित लोगों के पार्टी से जुड़ने से निःसंदेह पार्टी को मजबूती मिलेगी. डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के पास उसका युवा संगठन मजबूत होगा. उसे लोकसभा अथवा विधानसभा चुनाव बढ़त जरूर मिलेगी. इसलिए संगठन को जिला स्तर से प्रखंड स्तर से आगे बढाकर अब बूथ स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है. इसलिए हर बूथ 20 यूथ की तर्ज पर संगठन को खड़ा करना होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prime-ministers-residence-allotted-to-696-beneficiaries-through-lottery/">जमशेदपुर

: 696 लाभुकों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए गए प्रधानमंत्री आवास

सतेंद्र चटर्जी बने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

बैठक में रांची निवासी सतेन्द्र चटर्जी को युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं जामताड़ा निवासी विजय सिंह यादव को संथाल परगना प्रभारी नियुक्त किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी नारायण मंडल के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर मुरलीमनोहर पांडेय ने कहा कि सतेन्द्र चटर्जी के नेतृत्व में एनसीपी युवा मोर्चा झारखंड में मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही युवा मोर्चा का सम्मेलन झारखंड में आयोजित किया जाएगा. कहा कि एनसीपी राष्ट्रीय स्तर पर केवल एक मात्र पार्टी हैं जो किसी खास धर्म, समुदाय, वर्ग या जाति की बात नहीं करती हैं यह जमात कि बात करती है. क्योंकि युवाओं का उज्वल भविष्य का सपना केवल एनसीपी के नेतृत्व में पूरा हो सकता है. बैठक की अध्यक्षता श्याम सिंह ने किया एवं संचालन प्रभाकर प्रसाद ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन विजय सिंह यादव ने दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-upset-over-non-cleaning-of-mango-deshbandhu-line-drain-gave-ultimatum-to-eo/">जमशेदपुर

: मानगो देशबंधु लाईन नाला की सफाई नहीं होने पर बिफरे बस्तीवासी, ईओ को दिया अल्टीमेटम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही