Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीडीह में एनसीपी युवा मोर्चा का युवा जगाओ बेरोजगारी भगाओ अभियान शुरू

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : एनसीपी युवा मोर्चा ने मंगलवार को युवा जगाओ, बेरोजगारी भगाओ अभियान की शुरुआत हुई है. इस अभियान के तहत मंगलवार को बारीडीह में कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह अभियान एनसीपी के नेता आलोक सोरेन के नेतृत्व में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पवन पांडे थे. इस मौके पर डॉ पवन पांडे ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में हम सब रह रहे हैं. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि देश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-valor-martyrs-remembered-on-vijay-diwas-at-tata-dav-public-school/">नोवामुंडी

: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में विजय दिवस पर याद किये गये वीर शहीद

11 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे नेता

एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पवन पांडे ने कहा कि एनसीपी ने बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है. इसकी घोषणा 11 सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से की जाएगी. उन्होंने बताया कि एनसीपी के बड़े नेता जमशेदपुर से दिल्ली जाएंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे. मंगलवार को हुए कार्यक्रम में जितेंद्र मिश्रा, तेजपाल सिंह, राजीव ओझा, आलोक सुरेंद्र, समीर दास, अजय लोहार, सोलोमन जैन आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र झा ने की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही