Search

 
 
 

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए उम्मीदवार सरयू राय ने किया नामांकन

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt): जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन पत्र अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद ने स्वीकार किया. श्री राय ने ठीक 12.45 बजे नामांकन दाखिल किया.

नामांकन से पहले मंदिर में पूजा की

इसके पूर्व श्री राय ने गुरुवार की सुबह टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर (केबुल टाउन) बेल्डीह काली मंदिर, बिष्टुपुर गोस्वामी तुलसीदास मंदिर और शीतला मंदिर में पूजा-पाठ की. इसके उपरांत वह नामांकन दाखिल करने के लिए अपर उपायुक्त के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, नित्यानंद सिन्हा, नुपुर चौधरी, धर्मेंद्र प्रसाद, संजीव कुमार, हरेंद्र पांडेय, पंचम जंघेल, अजय भलोटिया, संजय कुमार सामंता, अमरेंद्र मल्लिक आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-cp-singh-ajaynath-shahdev-naveen-jaiswal-and-rajesh-kachhap-filed-nomination/">झारखंड

विस : सीपी सिंह, महुआ माजी, अजय नाथ शाहदेव, नवीन जायसवाल सहित कई दिग्गजों ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही