Jamshedpur (Sunil Pandey) : जदयू के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी तरह एकजुट है. इसके घटक दल एक दूसरे के मदद में निरंतर तत्पर हैं. ललन सिंह शनिवार को साकची में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे.
हिंदू बंटे तो इरफान और आलमगीर जैसे लोग करेंगे राजः हिमंता
: जैंतगढ़ में शिवलिंग तोड़ने वालों को पकड़ने के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया [wpse_comments_template]
झारखंड में जदयू के दोनों प्रत्याशी मजबूत स्थिति में
उन्होंने कहा कि एनडीए का घटक दल होने के नाते जदयू झारखंड में दो सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से विधायक सरयू राय तथा तमाड़ विधानसभा से राजा पीटर हैं. दोनों प्रत्याशी मजबूत स्थिति में हैं तथा दोनों भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड की भ्रष्टाचारी सरकार से यहां की जनता ऊब चुकी हैं. इसलिए इस बार यहां परिवर्तन होगा तथा पूर्ण बहुमत की एनडीए की सरकार बनेगी. इसे भी पढ़ें : अगर">https://lagatar.in/if-hindus-are-divided-then-people-like-irfan-and-alamgir-will-rule-himanta/">अगरहिंदू बंटे तो इरफान और आलमगीर जैसे लोग करेंगे राजः हिमंता
सरयू राय ईमानदार छवि के नेता : केंद्रीय मंत्री
विधायक सरयू राय को 1974 के आंदोलन का साथी बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी छवि एक ईमानदार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले की है. इन्होंने पशुपालन समेत कई घोटाले उजागर किए हैं. एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का झूठ जनता पकड़ चुकी है. इसका ताजा उदाहरण हरियाणा का चुनाव है. वहां की जनता को कांग्रेस ने बरगलाया, लेकिन जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दे दिया. यही स्थिति झारखंड में भी इंडिया गठबंधन का होना है. प्रेस वार्ता में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, विधायक सरयू राय समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-road-jam-removed-in-jaintgarh-on-the-assurance-of-catching-those-who-broke-shivalinga/">Kiriburu: जैंतगढ़ में शिवलिंग तोड़ने वालों को पकड़ने के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment