Search

 
 
 

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय की आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों के समक्ष भीख मांगने की नौबत : संघ

 
Jamshedpur : झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा है कि कोल्हान विश्वविद्यालय में कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि अब उन्हें भीख मांगने की नौबत आ गई है. रोज दर्जनों शिक्षक फोन कर सैलरी के बारे में पूछते हैं. उन्हें जबाब देते नहीं बनता. हर बार बात करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन यथाशीघ्र भुगतान का आश्वासन देता है, लेकिन वह आश्वासन कब पूरा होगा पता नहीं. राकेश पांडेय ने बताया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय में लगभग 150 आवश्यकता आधारित शिक्षक सेवा दे रहे हैं. इन शिक्षकों को विगत फरवरी महीने से ही मानदेय भुगतान नहीं हुआ है. अगर इस सप्ताह मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो संघ शहर और आसपास के स्थानों में भिक्षाटन कर अपने साथियों के जीवन यापन की व्यवस्था करेगा. इसे भी पढ़ें : CCL">https://lagatar.in/baidyanath-ram-met-kalpana-soren-wished-her-all-the-best/">CCL

के 14 दिवसीय वॉलीबॉल व क्रिकेट समर ट्रेनिंग कैंप का समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही