Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गर्मी की छुट्टी में भी ऑनलाइन क्लास लेंगे नीड बेस्ड शिक्षक

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में एक जून से गर्मी की छुट्टी हो रही है. गर्मी छुट्टी 20 जून तक रहेगी. इस दौरान नीड बेस्ड संविदा शिक्षक ऑनलाइन क्लास लेंगे. बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति सह कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने उक्त दिशा-निर्देश दिया. बैठक में प्रभारी कुलपति द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं की रिकॉर्डिंग होगी. उसे कॉलेज व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा, ताकि विद्यार्थी उसका लाभ ले सकें. साथ ही कॉलेजों को रिकॉर्डिंग की एक कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी. इस तरह प्रत्येक घंटी की रिकॉर्डिंग की जायेगी. इसे भी पढ़ें : MP">https://lagatar.in/mp-car-caught-fire-after-colliding-with-a-tree-four-people-of-the-same-family-burnt-alive/">MP

: पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

अन्य कार्यों में भी कर सकेंगे सहयोग

नीड बेस्ड संविदा शिक्षक कॉलेज के अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में भी सहयोग कर सकेंगे. बशर्ते कॉलेज के प्राचार्य अनुमति प्रदान करते हैं. दो घंटे गैर शैक्षणिक कार्य को एक घंटी के बराबर माना जायेगा. गैर शैक्षणिक कार्य यानी उसमें वित्तीय, परीक्षा, आंतरिक परीक्षा, नैक की तैयारी आदि कार्य शामिल हो सकता है. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/jk-major-conspiracy-of-terrorists-foiled-in-poonch-three-arrested-with-10-kg-ied-one-ak-56/">J&K

: पुंछ में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10 किलो IED, एक AK-56 के साथ तीन गिरफ्तार

स्थायी शिक्षक भी ले सकते हैं ऑनलाइन क्लास

नीड बेस्ड संविदा शिक्षकों के अलावा कॉलेजों के स्थायी शिक्षक भी ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं. उसकी भी रिकॉर्डिंग होगी. साथ ही उसे भी छात्रहित में कॉलेज व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा. स्थायी शिक्षक गर्मी छुट्टी के दौरान यदि अन्यत्र नहीं जाते हैं, तो कॉलेज के अन्य कार्यों में भी सहयोग कर सकते हैं. इसके बदले वे आवश्यकता के अनुसार बाद में छुट्टी ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/only-three-naxal-affected-districts-of-jharkhand-will-get-sre-fund-2/">झारखंड

के नक्सल प्रभावित सिर्फ तीन जिलों को मिलेगा एसआरई फंड

गैर शैक्षणिक कार्य करने वालों के लिए छुट्टी नहीं

उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि गर्मी छुट्टी केवल शैक्षणिक कार्य से जुड़े लोगों यानी शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए है. गैर शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए यह छुट्टी नहीं है. गर्मी छुट्टी के दौरान वे अपनी ड्यूटी करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही