Search

 
 
 

जमशेदपुर : विभागीय प्रधान सचिव के बयान पर संविदा शिक्षक संघ ने जतायी आपत्ति, सीएम से मिलने की तैयारी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा है कि उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार द्वारा अतिथि शिक्षकों को भी अब नीड बेस्ड के नाम से जाना जाएगा कहा जाना आपत्ति योग्य है. उन्होंने प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार के इस बयान को निंदनीय बताया है. राकेश कुमार पांडेय ने कहा है कि जब घंटी आधारित शिक्षकों का नाम आवश्यकता आधारित करने का निर्णय झारखंड कैबिनेट ने किया है तो अतिथि शिक्षकों का नाम प्रधान सचिव बिना कैबिनेट के निर्णय के कैसे कर सकते है. हम आवश्यकता आधारित शिक्षकों को अतिथि शिक्षकों का वे तन बढ़ाये जाने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जब दोनों की नियुक्ति का पैमाना अलग-अलग है तो नाम एक कैसे हो सकता है. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-vinod-singh-tomorrow-in-illegal-mining-case/">अवैध

खनन केस : विनोद सिंह से ईडी 15 जनवरी को करेगी पूछताछ
उन्होंने कहा है कि पूर्व में घंटी आधारित, वर्तमान में आवश्यकता आधारित शिक्षकों की नियुक्ति सरकार के संकल्प के बाद विश्वविद्यालयों द्वारा विज्ञापन जारी कर की गई थी. यह प्रक्रिया यूजीसी के मापदंडों को पूरा करते हुए पुरी की गई थी, जबकि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में इन नियमों का पालन नहीं किया गया था. फिर दोनों को एक पहचान कैसे संभव है? सरकार के अधिकारी जब कोई बात पत्रकार वार्ता में करते हैं, तो उन्हें उसके विषय में संपूर्ण जानकारी रख कर बात करनी चाहिए. राकेश कुमार पांडेय ने कहा है कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस विषय पर चर्चा करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही