Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: संताली भाषा को जनमानस के बीच ले जाने की जरूरत– कालिपद सोरेन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  आल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन के पहले सत्र में कई वक्ताओं ने संताली के विकास एवं विस्तार पर प्रकाश डाला. में मुख्य अतिथि पद्मश्री कालिपद सोरेन उर्फ खेरवाल सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि संताली भाषा साहित्य अभी यौवन अवस्था में है. इसके विकास के लिये हमें अभी बहुत कुछ करना बाकी है. लेखन कार्य के साथ-साथ इसे जन-मानस के बीच ले जाने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे पढ़ सकें और अपनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को बचा सकें. उन्होंने स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई मातृभाषा संताली में किए जाने की जरूरत बताई, साथ ही सरकारी स्तर से संताली शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की. इसे भी पढ़ें:  चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-all-trains-will-start-operating-from-may-3-rail-passengers-will-get-relief/">चक्रधरपुर:

तीन मई से सभी ट्रेनों का शुरू होगा परिचालन, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

संताली अकादमी गठन की मांग

[caption id="attachment_301843" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/02may7a.jpg"

alt="" width="600" height="252" /> कार्यक्रम में मौजूद संताली लेखक एवं साहित्यकार.[/caption] अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने प्राइमरी से लेकर स्नातकोत्तर तक संताली में पढ़ाई के लिये अकादमी का गठन किया है. इसी तर्ज पर झारखंड में भी संताली अकादमी का गठन हो. इस सत्र का संचालन प्रख्यात लेखक एवं साहित्यकर जदुमनी बेसरा ने किया. जबकि चैतन्य प्रसाद मांझी, सुब्रतो कुमार बेसरा,  लक्ष्मण किस्कु,  टीकाराम टुडु आदि ने पेपर प्रस्तुत किया. इस सत्र का समापन निशोन हेम्ब्रम ने धन्यवाद ज्ञापन कर किया.

साहित्य के विकास में अखबार का अहम योगदान: सूर्य सिंह बेसरा

दूसरे सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि साहित्य के विकास में अखबार भी अहम योगदान निभाते हैं. उन्‍होंने कहा कि संताली के विकास के लिये उन्होंने केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई के लिये संताली विश्वविद्यालय की स्थापना पूर्वी सिंहभूम के लेदागांव में की है. जिसमें संताली भाषा में बच्चों को शिक्षा दी जाएगी. सत्र की अध्यक्षता ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन ओडिसा शाखा के सचिव अर्जुन मरांडी ने की. जबकि छाया मारांडी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, द्विजपदो हांसदा ने वेबीनार तथा अश्विनी भंजन मुर्मू ने सोशल मीडिया पर अपनी बातों को रखा. इस सत्र में शंकर सोरेन अतिथि के रूप में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-laxmi-soy-the-head-of-bagbera-east-ghagidih-again-hit-the-beat-filed-nomination/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा पूर्वी घाघीडीह की मुखिया लक्ष्मी सोय ने फिर ठोकी ताल, किया नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही