Jamshedpur (Anand Mishra) : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट रविवार को जमशेदपुर समय देश भर में 499 शहरों में आयोजित हुई. परीक्षा के लिए जमशेदपुर में 5 केंद्र बनाए गए थे. सूचना के मुताबिक सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त रही. परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.30 बजे तक चली. परीक्षार्थियों को केंद्रों पर आधा घंटा पहले तक यानी 1.30 बजे तक प्रवेश दिया गया. इससे पूर्व सुबह 11:30 बजे से परीक्षार्थियों का केंद्रों पर आना शुरू हो गया था. दौरान केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी काफी भीड़ रही. चिलचिलाती धूप में भी मैं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े रहे. इसे भी पढ़ें : आदिम">https://lagatar.in/government-will-spend-5-20-crores-on-the-health-of-primitive-tribal-community/">आदिम
जनजाति समुदाय के स्वास्थ्य पर 5.20 करोड़ खर्च करेगी सरकार नीट परीक्षा के जरिए छात्र देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस समेत विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को के लिए परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया था. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के आज परीक्षा केंद्रों में करीब 5000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वही, जानकारी के अनुसार नीट 2023 में देशभर में रिकॉर्ड 20 लाख 87 हजार 449 आवेदन किया था. एनटीए ने नीट परीक्षा को लेकर ड्रेस कोड समेत कुछ गाइडलाइंस भी जारी किए थे. इसके मुताबिक जूते और पूरी बाजू वाले कपड़े पहनकर आने की इजाजत नहीं थी. यहां तक कि परीक्षार्थियों को कलम भी परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराई गई. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : शहर में नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न

Leave a Comment