Search

 
 
 

जमशेदपुर : नीट की परीक्षा 7 मई को, शहर में बनाए गए 5 केंद्र

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 7 मई को नीट की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए जमशेदपुर शहर में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन परीक्षा केंद्रों में करीब 4 हजार 500 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है. शहर में बारीडीह स्थित एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस, जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय तथा कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों पर परीक्षा को लेकर सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. साथ ही परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-types-of-tenure-contradiction-for-teachers-in-three-universities-of-the-state/">जमशेदपुर

: राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के लिए तीन तरह की कार्यावधि, विरोधाभास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही