Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो गांधी घाट पर नेहरू युवा केन्द्र ने किया युवा योग शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को गांधी घाट पर युवा योग शिविर का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम भारत सरकार के खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम की ओर से आयोजित की गई. मौके पर अतिथि के रूप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, भाजपा नेता विकास सिंह, बस्ती जागृति समिति अध्यक्ष मोहम्मद शादिक, मानगो नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रविशंकर केपी मौजूद थे. इस दौरान नेहरू युवा केंद्र की पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि योग मानव जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अत्यंत जरूरी है. इसे भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/international-yoga-day-yoga-started-from-india-today-177-countries-adopted-it/">अंतरराष्ट्रीय

योग दिवस : भारत से शुरू हुआ योग, आज 177 देशों ने इसे अपनाया

योग प्रशिक्षक ने कई आसनों का बताया प्रयोग

शिविर में योग प्रशिक्षक गीता दीक्षित ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न मुद्राओं व आसनों का प्रयोग बताया, जिसे मौजूद लोगों द्वारा किया गया. इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के अलावा हिन्द आईटीआई से ताहिर हुसैन, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह, भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा, व्यक्तित्व विकास संस्था के अलावा गीता नाट्य संस्थान व सिंहभूम वरिष्ठ नागरिक समिति के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/deoghar-court-criminal-amit-singh-murdered-in-a-fight-for-supremacy-between-two-gangs/">दो

गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई देवघर कोर्ट के अपराधी अमित सिंह की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही