Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुराने विवाद में पड़ोसी ने किया रॉड से हमला

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के टाटा फाउंड्री की रहने वाली सुजाता देवी के पड़ोसी मनमोहन चौबे, कमल चौबे, कांति चौबे और आशुतोष चौबे ने पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर रॉड से हमला कर घायल कर दिया. सुजाता का कहना है कि सोमवार की दोपहर सभी आरोपी घर में घुस गये थे और बेटी रूही कुमारी के साथ मारपीट की. उसके बाल पकड़कर घर से बाहर निकाला. उसपर रॉड से हमला किया. घटना में उसका सिर फूट गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attack-on-opposing-the-construction-of-ladder-on-the-road/">जमशेदपुर

:  सड़क पर सीढ़ी निर्माण का विरोध करने पर हमला

दो माह की बेटी को भी जमीन पर पटका

मामले में सुजाता देवी का कहना है कि आरोपियों ने उसकी दो माह की बेटी को उसके गोद से छिन लिया और जमीन पर पटक दिया. घटना की जानकारी पाकर जब पति घर पर पहुंचे तब उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गयी. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया. आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर मामला थाने तक पहुंचा तो वे फिर घर में घुसकर मारपीट करेंगे. घटना के बाद से परिवार के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-mother-of-two-children-fell-in-love-through-wrong-number-ran-away-from-home-and-got-married/">पलामू

: रॉन्ग नंबर के जरिए दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, घर से भाग कर रचाई शादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही