Jamshedpur (Ashok Kumar) : सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू कपाली बस्ती की रहने वाली मालती देवी पर उसका पड़ोसी सूरज पटनायक, चंदा पटनायक, आकाश पटनायक और नीलू पटनायक ने शुक्रवार की शाम लोहे का सिक्कड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद मालती को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके सिर पर व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोटें आयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-had-to-lose-2-50-lakh-in-the-affair-of-rs-111/">जमशेदपुर
: 111 रुपये के चक्कर में 2.50 लाख गंवाना पड़ा
: दीपावली पर 24 घंटे के लिये भारी वाहनों की नो एंट्री
: 111 रुपये के चक्कर में 2.50 लाख गंवाना पड़ा
कुत्ता के विवाद में हुई मारपीट
घटना के बारे में मालती की बेटी प्रिती कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम आरोपियों का कुत्ता उसके घर के दरवाजे पर गंदा करके चला गया था. इसी की शिकायत करने वह पड़ोसी के घर में गयी थी. इसके बाद ही पड़ोसी उसके घर में घुस गया और उसपर ही सिक्कड़ से हमला करने का प्रयास किया था. इस बीच मां बीच बचाव करने आ गयी थी. इस कारण से उसे ही चोटें आयी है. घटना के बाद इसकी शिकायत सोनारी पुलिस से भी परिवार के लोगों ने की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-entry-of-heavy-vehicles-for-24-hours-on-diwali/">जमशेदपुर: दीपावली पर 24 घंटे के लिये भारी वाहनों की नो एंट्री
Leave a Comment