Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: गोविंदपुर में पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट, सामान को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur (Ashok kumar) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त पथ की रहने वाली रश्मि सिंह ने अपने ही पड़ोसी के खिलाफ मारपीट करने और घर के सामान को क्षतिग्रस्त कर देने का एक मामला थाने में दर्ज कराया है. मामले में आरोपी माला देवी और रीता देवी को बनाया गया है. रश्मि देवी का कहना है कि उसके पति बाहर कोलकाता में रहते हैं. कभी-कभार ही वे घर आते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-against-five-unknowns-in-murder-of-youth-in-suklara-canal-of-mgm/">जमशेदपुर

: एमजीएम के सुकलारा कैनाल में युवक की हत्या में पांच अज्ञात पर केस

दो बच्चों के साथ घर पर थी रश्मि

रश्मि ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई की दोपहर वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर ही बैठी हुई थी. इस बीच ही दोनों आरोपी घर में घुस गये और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर लात-घुसे से मारपीट करना शुरू कर दिया. इस बीच बच्चों के साथ भी मारपीट की गयी. आरोपियों ने घर में रखे एलइडी टीवी, इनवर्टर व अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-chandils-girl-recovered-from-azadnagar-river-bank/">जमशेदपुर:

आजादनगर नदी किनारे से बरामद शव चांडिल की युवती का
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही