Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा आनंदनगर में पड़ोसी ने फूंकी बाइक

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी सुनील कुमार वर्मा की केटीएम बाइक 8 जनवरी की देर रात पड़ोसी ने ही फूंक दी. बाइक से आवाज निकलने पर परिवार के सदस्य रात को ही जाग गये थे. बाइक में आग लगने की जानकारी रात को ही आस-पड़ोस के लोगों को भी लग गयी थी. सिर्फ घर का दो पड़ोसी विनोद और बंटी ही नहीं आया. इसके बाद दोनों के खिलाफ आशंका व्यक्त करते थाने में लिखित शिकायत की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-employees-went-to-picnic-in-paharbhanga-theft-happened/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के कर्मचारी पिकनिक मनाने गये थे पहाड़भांगा, हो गयी चोरी

आंगन में खड़ी की थी बाइक

सुनील का कहना है कि घटना 8 जनवरी की रात के एक से डेढ़ के बीच की है. अचानक सुनील की मां की आंख खुल गयी. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गये. सुनील ने बताया कि बाइक को आंगन में लगाया था. उसके आंगन से होकर बंटी और विनोद का ही आवास पड़ता है. इस कारण से उसने दोनों पर ही आरोप लगाया है.

एक माह पहले हुआ था विवाद

सुनील का कहना है कि दोनों आरोपियों से उसका एक माह पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था. तब उसने धमकी दी थी. सुनील के आंगन से होकर ही विनोद और बंटी का रास्ता भी घर तक जाता है. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocates-submitted-their-demand-letter-to-principal-district-judge-and-dc/">जमशेदपुर

: अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला जज व डीसी को सौंपा अपना मांगपत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही