Search

 
 
 

जमशेदपुर : पड़ोसी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला, महिला समेत तीन घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा निवासी मनीष भगत ने पड़ोसियों के घर घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में अनिता गोंड, उसका बेटा आदित्य गोंड और देवर विरेंद्र गोंड घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद मनीष मौके से फरार हो गया. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां अनिता और आदित्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अनिता के सिर, गाल और पेट पर वार किया गया है जबकि आदित्य के भी सिंह और गाल में वार किया गया है वहीं विरेंद्र के बाएं हाथ की चार उंगली कट गई है. इधर, घटना के थोड़ी देर बाद मनीष और उसके परिजनों ने जयप्रकाश के घर पर पथराव करते हुए तोड़ फोड़ भी की. इसे भी पढे़ं : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-alert-on-january-22-keeping-a-close-watch-on-sensitive-areas/">रांची

पुलिस 22 जनवरी को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर

अचानक घर में घुस कर दिया हमला

विरेंद्र ने बताया कि वह अपने भाई, भाभी और भतीजे के साथ घर में रहता है. रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाला मनीष अचानक धारदार हथियार लेकर घर में घुसा और भाभी पर हमला कर दिया. उसे बचाने के लिए भतीजा पहुंचा तो मनीष ने उसपर भी हमला कर दिया. मनीष ने मंकी कैप पहना हुआ था. इसी बीच मनीष ने उसपर भी हमला कर दिया जिससे उनकी चारों उंगलियां कट गई है. पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया है और थाने में पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-procession-procession-taken-out-from-portarkholi-kali-temple/">चक्रधरपुर

: पोर्टरखोली काली मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही