Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में पड़ोसी ने की किशोरी से छेड़खानी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर में एक 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजन गुरुवार को थाना पहुंचे और मौखिक रूप से शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाना ले आई. परिजनों ने बताया कि वे लोग मजदूरी करते है. बेटी और अन्य छोटे बच्चे घर पर ही रहते है. दोपहर को बेटी ने फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा है. सूचना पाकर वे लोग पहुंचे तो पाया कि युवक घर पर ही था. विरोध करने बाद वह वहां से भाग निकला. फिलहाल मामले की लिखित शिकायत नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-middle-aged-man-died-after-being-hit-by-a-train/">घाटशिला

: ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही