Search

 
 
 

जमशेदपुर: कीताडीह में पड़ोसी ने युवक को गोली मारी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में पड़ोसी ने तूफान टुडू को रविवार की देर रात गोली मार दी. गोली तूफान के गाल को छूकर निकल गयी. घटना के बाद उसे इलाज के लिये पुलिस ने खासमहल के सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. अभी उसकी हालत ठीक-ठाक है. घटना के संबंध में पुलिस ने तूफान के बयान पर अपने ही पड़ोस के गंजा सोनू, लाला और बंटी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hidayat-khan-and-anda-rao-gang-emerged-in-the-city-in-the-80-90s/">जमशेदपुर

: शहर में 80-90 के दशक में उभरा था हिदायत खान और आंद राव गैंग

अड्डेबाजी को लेकर हुआ था विवाद

घटना के बारे में परसुडीह पुलिस का कहना है कि तूफान का आरोपियों के साथ अड्डेबाजी को लेकर रविवार को दिन के 1.30 बजे विवाद हुआ था. आरोपी तूफान के मकान के पास ही बकरी चराने के एवज में जुआ खेलते हैं और अड्डेबाजी करते हैं. इसका ही विरोध तूफान करता था. रविवार को विरोध करने के बाद तीनों देर रात उसके घर पर आ गये और दरवाजा खट-खटाने के बाद उसको गोली मार दी.

अवैध हथियार से गोली मारने का केस

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार से गोली मारने का एक मामला दर्ज किया गया है. अगर आरोपियों की गोली तूफान के चेहरे पर लगती तब उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो सकती है. घटना के बाद से ही तूफान और उसका परिवार सहमा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-patient-missing-in-mgm-hospital-family-members-upset/">जमशेदपुर:

एमजीएम अस्पताल में इलाजरत रोगी लापता, परिजन परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही