Search

 
 
 

जमशेदपुर: सीतारामडेरा स्लैग रोड में पड़ोसी आपस में भिड़े, काउंटर केस

 
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड में दो पड़ोसियों के बीच पुराने विवाद को लेकर आपस में जमकर मारपीट हो गयी. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. दोनों तरफ से मारपीट करने, चोरी करने, छेड़खानी करने और छिनतई करने का आरोप लगाया गया है. मामला थाने तक पहुंचते ही सीतारामडेरा पुलिस ने जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-passenger-looted-by-mixing-intoxicants-in-a-pot-in-tata-chhapra-express/">जमशेदपुर:

टाटा-छपरा एक्सप्रेस में गमछा में नशा मिलाकर यात्री को लूटा

पहला पक्ष

न्यू सीतारामडेरा के रहने वाले जोगेंद्र पांडेय का कहना है कि 30 मई की रात के 11 बजे आरोपी भरत पांडेय, मुन्ना पांडेय. रबिता पांडेय, सुधा पांडेय, सुमन पांडेय, क्रिश पांडेय, खुशी पांडेय, अमन पांडेय और रमण पांडेय घर पर पहुंचे हुये थे. इस बीच सभी आरोपियों ने  घर में घुसकर मारपीट की, महिलाओं के साथ छेड़खानी की और चेन की छिनतई कर ली.

दूसरा पक्ष

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड के रहने वाले भरत पांडेय ने अपने पड़ोसी निर्मल सरकार, आनंद, नवीन कुमार, जोगेंद्र पांडेय, पुटू वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, व एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. घटना रात के 11 बजे की है. निर्मल सरकार का कहना है कि सभी आरोपी घर में घुस गये थे और मारपीट की. साथ ही उन्होंने घर से रुपये की चोरी करने का भी आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raids-in-nutandih-and-dukhudih-of-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर के नूतनडीह व दुखुडीह में आबकारी विभाग का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही