Search

 
 
 

जमशेदपुर : न लिंक आया न ओटीपी बताया, फिर भी ठगों ने बैंक खाते से निकाल लिए 10.50 लाख रुपये

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : सोनारी खूंटाडीह निवासी नीतीश रंजन के खाते से ठगों ने रुपये निकाल लिए. हैरानी की बात यह है कि उसने न तो कोई ऐप डाउनलोड किया और न ही किसी लिंक को ओपन किया. ओटीपी भी किसी से शेयर नहीं किया गया, इसके बावजूद खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए. नीतीश रंजन के खाते से ठगों ने 10.50 लाख की अवैध निकासी कर ली. यह राशि चार बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है. अवैध निकासी की जानकारी मिलने पर नीतीश अपने बैंक में शिकायत करने पहुंचा जहां से उसे साइबर थाना में मामले की शिकायत करने की सलाह दी गई. हालांकि, मामला साइबर थाना से जुड़ा न होने के कारण नीतीश को अपने नजदीकी थाना में शिकायत करने के लिए भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-jmm-block-president-handed-over-demand-letter-to-cm-for-establishment-of-degree-college/">डुमरिया

: झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने सीएम को डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए सौंपा मांग पत्र

10 से 13 मार्च के बीच ट्रांसफर किए गए रुपए

नीतीश ने बताया कि वह हैदराबाद की एक कंपनी में काम करता है. उसका खाता आईसीआईसीआई बैंक के बिष्टुपुर स्थित पर्सनल शाखा में है. 10 मार्च को उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया था जिसे उसने इग्नोर कर दिया. इस बीच 13 मार्च तक खाते से 10.50 लाख रुपए निकल गए. जब उसने बैंक स्टेटमेंट निकाला तो निकासी का पता चला. सभी रुपए आईएमपीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए गए है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-of-murali-public-school-took-out-vasudhaiva-kutumbakam-rally/">जमशेदपुर

: मुरली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली “वसुधैव कुटुंबकम” रैली

पिता के इलाज के लिए लिया था लोन

नीतीश ने बताया कि उसके पिता को कैंसर है. उनके इलाज के लिए बैंक और लोन देने वाली एक कंपनी से लोन लिया है. उसे न तो कोई कॉल आया और न ही उसने किसी से अपना ओटीपी शेयर किया है. इसके बाद भी खाते से रुपए कट गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही