Search

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में मनाई गई नेताजी की जयंती

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये इसके पश्चात यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर्स ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. विभिन्न वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर अपने-अपने विचार रखे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-forest-supply-chain-became-the-winner-of-jdc-cricket-competition/">जमशेदपुर

: जेडीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का वन सप्लाई चेन बना विजेता
मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हम सब ट्रेड यूनियन से जुड़े हुए लोग काफी गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हमारे देश को सुभाष चंद्र बोस जैसे वीर सपूत मिले. मजदूरों के लिए जो सोच नेताजी की था उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए. उनके पदचिन्हों पर चलकर ही मजदूर हित के कार्य किए जा सकते है. सभी को उनके विचारों को अमल में लाना चाहिए. जो आजादी हमें मिली है उसमें एक अहम भूमिका नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रही है. नेताजी हमेशा ऊर्जा के स्रोत के तौर पर भारत के युवाओं के लिए आदर्श रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp