Search

 
 
 

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल में नर्सरी के नए बच्चों का किया गया स्वागत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल द्वारा बुधवार को नर्सरी कक्षा में नव नामांकित बच्चों का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर प्राचार्या शर्मिला मुखर्जी और मुख्य अध्यापिका अलमेलु रविशंकर ने सभी बच्चों और अभिभावकों को इस शुरुआत के लिए बधाई दी. बच्चों को पहली बार बाल-विद्यालय जाते हुए देखना माता-पिता के लिए अविस्मरणीय और मार्मिक पल रहा. बच्चे भी अपने माता-पिता से अलग होना नहीं चाह रहे थे. चारों ओर चहल-पहल के बीच विद्यालय में एक खुशनुमा माहौल था क्योंकि नन्हें मुन्हें बच्चे शिक्षिकाओं के साथ अपनी-अपनी कक्षाओं की तरफ जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-72-hours-of-unbroken-harikirtan-will-start-from-march-17-in-sakchi-vegetable-market/">जमशेदपुर

: साकची सब्जी मंडी में 17 मार्च से शुरू होगा 72 घंटे का अखंड हरिकीर्तन

शिक्षिकाओं ने रंग-बिरंगे पोशाकों में किया स्वागतhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/jamshedpur-kps-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" />

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष विद्यालय में विषय वस्तु के अनुसार ही जंगल थीम रखा गया. शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए विविध भेष-भूषा में तैयार होकर उनका स्वागत किया. कोई बिल्ली तो कोई चीता बनकर उनका मन लुभा रहीं थीं. अभिभावकों के लिए सेल्फी कार्नर भी बनाया गया था जहां वे अपने नन्हें- मुन्नों के साथ फोटो खींच रहे थे. “टिंग टाट्स” के विंग को रचनात्मक बुलेटिन बोर्ड के साथ खूबसूरती से सजाया गया था ताकि बच्चों को लुभाया जा सके और उनके लिए सुखद, मनोरंजक और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया जा सके. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया. नर्सरी का पहला दिन बच्चों और उनके माता-पिता दोनों के लिए यादगार रहा. यह जीवन भर स्मृति में संजोए जाने वाले पल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही