Search

 
 
 

जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की नई कमिटी गठित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना ने रविवार को अपना सातवां इंस्टॉलेशन सेरेमनी साकची स्थित एक होटल में मनाया. इंस्टॉलेशन सेरेमनी में क्लब की नई कमिटी का गठन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक गवर्नर लायन कमल जैन उपस्थित थे. विवेक चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने संबोधन से की. इसके बाद पूर्व प्रेसीडेंट डॉ. मंजू रानी सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया और अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का विवरण दिया. सेक्रेटरी पी. पुष्पलता ने भी अपना रिपोर्ट सबके समक्ष प्रस्तुत किया और वीडियो द्वारा कार्यों को दर्शाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jeen-matas-singhara-festival-on-august-15/">जमशेदपुर

: जीण माता का सिंघारा उत्सव 15 अगस्त को

कार्यकारी प्रेसिडेंट ने दिलाई शपथ

कार्यक्रम में राहुल वर्मा ने सत्र 2023-24 के क्लब के कार्यकारी प्रेसिडेंट सुचित्रा रुंगटा, सेक्रेटरी शालिनी सिन्हा, ट्रेजरर पुष्कर बाला को शपथ दिलाई. इंडक्शन ऑफिसर सीमा बाजपेई ने भी तीन नए मेंबर्स को शपथ दिलाई जिसका सभी ने स्वागत किया. कार्यक्रम में माधव लाखोटिया, संजय कुमार, एके श्रीवास्तव, आनंद चौधरी, सुदिप्तो मुखर्जी, नलिनी मुखर्जी, राजीव रंजन, कंचन सिंह, सारिका सिंह, शुभम बाजपई और क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही