Search

 
 
 

जमशेदपुर : जायंट्स ग्रुप की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा का लिया संकल्प

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सामाजिक संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी का रविवार को प्रतिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ. बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के लिए अरूण बाकरेवाल (अग्रवाल) को शपथ दिलाई गई. सभा का शुभारंभ जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के केन्द्रीय समिति सदस्य वी के कपूर एवं अजय कान्त पाठक, फेडरेशन - 8 अध्यक्ष आरके चौधरी, युनिट-1 के युनिट निदेशक प्रदीप अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं प्रार्थना के साथ हुआ. विश्व शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर उपस्थित सभी सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की. तत्पश्चात आये हुए लोगों का स्वागत पुष्प भेंटकर किया गया. निर्वतमान अध्यक्ष टी संभा शिवा राव ने सभी का स्वागत किया एवं ग्रुप द्वारा वर्ष 2023 में किये गए सामाजिक कार्यों का विवरण रखा. तत्पश्चात युनिट-1 निदेशक प्रदीप अग्रवाल ने पहले नये सदस्यों फिर कार्यकारिणी अधिकारियों को इसके पश्चात नये अध्यक्ष को शपथ दिलाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sitaramdera-gurudwara-management-gave-huge-support-in-cgpc-project/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी की परियोजना में सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधन ने दिया वृहद सहयोग

जिला स्तर पर एक समूह खोलने का आह्वान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/GIANTS.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नये अध्यक्ष ने अपना स्वीकारोक्ति वक्तव्य व भावी वर्ष के लिए सामाजिक कार्यों का अपना मंतव्य रखा. इसके पश्चात फेडरेशन अध्यक्ष आरके चौधरी ने अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक सदस्य अपने ``ग्रुप में सम्मिलित करना चाहिए और नये ग्रुप के सृजन के लिए आस-पास के स्थानों में संभावनाएं तलाश कर नये समूहों को भी विस्तारित करना चाहिए. झारखंड में अभी जायंट्स समूह बहुत ही कम संख्या में है. कम से कम जिला स्तर पर एक समूह खोलने का प्रयास किया जाना चाहिए. विशिष्ट अतिथि एके पाठक ने समूह के सुचारू रूप से क्रियाशील रहने हेतु अपने विचार देते हुए समूह एवं सदस्य विस्तार पर जोर दिया. वीके कपूर ने शपथ लिए हुए अध्यक्ष, कार्यकारिणी अधिकारियों व सदस्यों को उनके कर्त्तव्य एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी. इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों को जायन्ट्स प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-artificial-organ-transplant-camp-inaugurated-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ

कई सदस्यों को किया सम्मानित

निर्वतमान अध्यक्ष टी संभा शिवा राव द्वारा ग्रुप के ऐसे सदस्यों को सम्मानित किया गया जिन्होंने उनके कार्यकाल में विशेष रूप से सहायता कर जायन्ट्सवाद को सफल बनाया. सभा का संचालन पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष डॉ हरे श्याम और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष के एल मित्तल ने किया. नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अरूण बाकरेवाल (अग्रवाल), उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका एवं संजय शर्मा, प्रशासनिक निदेशक सुशील कुमार भारद्वाज, सह प्रशासनिक निदेशक सतीश कुमार खण्डेलवाल, वित्त निदेशक एस मजुमदार सह वित्त निदेशक अभिनव कुमार नन्दन, निदेशक मंडल में टी पदमिनी, सी कृष्णावेणी और सुधा शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही