Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीनर फॉर ब्लू स्काई कार्यक्रम में बजाई गई नई जिंगल

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीनर फॉर ब्लू स्काईज कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की तरफ से घर-घर कचरा उठाव वाले वाहनों में नई जिंगल बजाई गई. विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जमशेदपुर के साथ ही मानगो और जुगसलाई को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चयनित किया गया है. स्वच्छ वायु के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. जागरूकता अभियान चल रहा है. उन्होंने लोगों से कहा कि रसोई में गैस चूल्हे का प्रयोग करें. अपने वाहनों की समय पर प्रदूषण जांच कराएं. अधिक से अधिक पेड़ लगाएं. इस कार्यक्रम में स्वच्छता विशेषज्ञ सौरभ कुमार ने सभी पर्यवेक्षकों को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vaccination-camp-organized-in-bank-colony-207-people-got-anti-coronavirus-vaccine/">आदित्यपुर

: बैंक कॉलोनी में शिविर लगा वैक्सीनेशन कैम्प, 207 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

सोन मंडप में लगा सुनिधि से समृद्धि कैंप

सिदगोड़ा के सोन मंडप में जेएनएसी की तरफ से समृद्धि कैंप लगाया गया. यह कैंप 10 सितंबर तक चलेगा. इसके तहत विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ पथ विक्रेताओं को दिलाया जा रहा है. ऑटो क्लस्टर में सभागार में आयोजित एंटी ड्रग्स चैंपियन के शपथ ग्रहण समारोह में जेएनएसी के नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनंद, सलिल तिर्की, अनवर हुसैन आदि भी शामिल हुए और एंटी ड्रग्स कैंपेन को पूर्ण सहयोग देने की शपथ ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही