Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में नए सत्र का आगाज, नवनामांकित छात्रों को मिला मार्गदर्शन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : "आगमन-2023" शीर्षक स्वागत समारोह के साथ नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शनिवार को नए सत्र के नवनामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. साथ ही कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. इस विशेष अवसर को खास बनाया विश्वविद्यालय में आए अतिथियों ने. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार, सीनियर सुप्रिंडेंडेंट ऑफ पुलिस (ईस्ट सिंहभूम) प्रभात कुमार, रीजनल डायरेक्टर जेयाडा (जेआईएडीए) प्रेम रंजन, वरीय पत्रकार गणेश कुमार मेहता, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एमएम सिंह, कुलपति प्रो (डॉ) गंगाधर पंडा, प्रति उप कुलपति प्रो (डॉ) ऋषिरंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार, डीन एकेडमिक्स डी शोम थे. मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही उन्हें आत्म संकल्पित होने की सीख भी दी. एसएसपी प्रभात कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों को अपने भविष्य को वर्तमान में ही संवारने की बात कही. अनुशासन और चरित्र निर्माण ये दो बातें बच्चों को जीवन भर याद रखने को कहा. इसी भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tech-fest-organized-at-kashidih-high-school-teams-from-19-schools-participated/">जमशेदपुर

: काशीडीह हाई स्कूल में टेक फेस्ट आयोजित, 19 स्कूलों की टीमों ने लिया भाग

विश्वविद्यालय को अगलें वर्ष मिलेगा नया ऑडिटोरियम

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एमएम सिंह ने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा और सुविधा देने की बात कही. साथ में ये भी सुनिश्चित किया कि अगले वर्ष तक 3000 लोगों के बैठने लायक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जायेगा, ताकि बच्चों और अभिभावकों को किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोचना ना पड़े. कार्यक्रम में आए अतिथियों और विश्वविधालय के विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने शब्दों में प्रोत्साहित किया और उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इससे पूर्व नवनामांकित छात्र और छात्राओं का स्वागत करते हुए इस नए सत्र 2023 का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. झारखंड के लोक नृत्य के साथ अतिथियों को मुख्य स्थान पर लाया गया, जो दृश्य अविस्मरणीय रहा. कार्यक्रम में लगभग 4000 लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही