Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ में "फ्रेशर्स डे" के साथ नए सत्र का हुआ शुभारंभ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में शनिवार को नए बैच के छात्रों का अभिनंदन करने के लिए "फ्रेशर्स डे" समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रीता जॉन और रमेश राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ``तकनीकी शिक्षा`` देश की जरूरत है. करियर निर्माण में तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है. इसलिए मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें. संस्थान द्वारा आप सभी को पूर्णरूपेण से सहयोग किया जाएगा. अभी से कड़ी मेहनत कर अनुशासन का पालन करना होगा, तभी जीवन में सफलता हासिल होगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mla-held-a-meeting-to-celebrate-the-martyrdom-day-of-martyr-sabua-hansda/">चाकुलिया

: शहीद साबुआ हांसदा की शहादत दिवस मनाने को लेकर विधायक ने की बैठक

छात्रों ने दी नृत्य-संगीत की प्रस्तुति

इसके बाद शिवम और अनीश द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. इस बेहद सुंदर प्रस्तुति के बाद अनीशा एंड ग्रुप एवं जयश्री एंड ग्रुप के नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. इस अवसर पर एजाज अहमद, मिथिला, अनिल के जवाली, हरीश, वरुण कुमार, हिरेश, दीपक सरकार, लक्षण सोरेन, प्रीति,मंजुला, पंकज,नकुल, मनीषा एवं अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही