Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के नए सत्र का शुभारंभ,विद्यार्थियों का किया गया स्वागत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आरडीटाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी (एनटीटीएफ) में नए बैच के छात्रों का अभिनंदन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों के लिए परिचय सत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रीता जॉन और रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने विद्यार्थियों को `तकनीकी शिक्षा` को देश की जरूरत बताते हुए,उसपर अमल करने को कहा ,जिसमे संस्थान का पूर्णरूपेण सहयोग होगा. बच्चों को अभी से कड़ी मेहनत कर अनुशासन का पालन करना चाहिए, तभी जीवन में सफलता हासिल होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-two-arms-paddlers-from-sidgora-four-country-made-pistols-and-nine-live-cartridges-recovered/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा से दो आर्म्स पैडलर्स चढ़े पुलिस के हत्थे, चार देशी कट्टा व नौ जिंदा कारतूस बरामद

छात्रों ने प्रस्तूत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसके बाद आकृति एवं श्रुति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, इस बेहद सुंदर प्रस्तुति के बाद, अनीशा के नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. आंशिका एंड ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति के बाद अब बारी थी `जोहार झारखण्ड` ग्रुप की जिसने अपनी संस्कृति को दर्शाते हुए बेहद खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में एजाज मिथिला,सरिता, हरीश,हिरेश, दीपक आशीष,लक्ष्मण सोरेन, प्रीति, मंजुला, पंकज, मनीष, नकुल, मनीषा एवं अन्य सभी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-pasted-commercials-by-playing-drums-at-the-house-of-absconding-accused-of-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी के फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही