Search

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ में नया सत्र शुरू, छात्रों का किया स्वागत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एक्सएलआरआइ में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 का उद्घाटन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया. टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक प्रो.संजय पात्रो समेत सभी नवागंतुक छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इस दौरान एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर प्रो. फादर एस. जॉर्ज ने ऑनलाइन मोड में सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआइ इस साल अपनी स्थापना के 75वां साल मनाने जा रहा है. सभी नवागंतुक छात्र इस खास मौके का गवाह बनेंगे. सभी विद्यार्थियों को आपस में एकता रखने, यथार्थवादी बनने का आह्वान किया. जार्ज ने कहा कि जीवन के सफर में खुशी व समस्याएं दोनों आयेंगी. सफल वे हो पाते हैं जो दोनों को गले लगा कर आगे बढ़ते हैं. विषम परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से कार्य करने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/give-life-to-the-needy-by-donating-blood-manju-aggarwa/">जमशेदपुर

: सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल पर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एसएसपी से शिकायत
वहीं डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने सभी के साथ प्रार्थना किया. उन्होंने संस्थान के सभी प्रोफेसरों से भी विद्यार्थियों को रूबरू कराया. इस अवसर पर डीन एडमिन प्रो. संजय पात्रो ने भी एक्सएलआरआइ से जुड़ी कई अहम बातें कही. उल्लेखनीय कि इस बार एक्सएलआरआइ बिजनेस मैनेजमेंट व डबल मास्टर्स एलएससीएम कोर्स में कुल 240 उम्मीदवारों ने एडमिशन लिया है. इसमें 26.70 प्रतिशत महिला और 73.30 प्रतिशत पुरुष हैं. वहीं इसमें 72 प्रतिशत इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं. एचआरएम कोर्स के लिए 180 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया. इसमें 58 फीसदी छात्रा जबकि 42 प्रतिशत छात्र हैं. एचआरएम में 45 प्रतिशत इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं. जेनरल मैनेजमेंट में कुल 115 ने एडमिशन लिया है. इसमें 25.21 प्रतिशत छात्रा जबकि 74.78 प्रतिशत छात्र हैं. जेनरल मैनेजमेंट कोर्स में 72.17 प्रतिशत इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp