Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनटीटीएफ में नए छात्रों का किया गया स्वागत, टेस्ट सत्र शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में मंगलवार को नए बैच के छात्रों का स्वागत किया गया. नए बैच में कुल 260 छात्र हैं. सभी का मंगलवार से 15 दिनों का विशेष टेस्ट सत्र शुरू हुआ. इस अवसर पर प्राचार्य प्रीता जॉन ने कहा कि वर्तमान युग में तकनीकी शिक्षा अनिवार्य है और इसे पूरा करने में संस्थान पूर्णरूपेण सक्षम है. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. परिचय सत्र में सभी शिक्षकों का परिचय कराया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-former-mla-met-family-members-couple-demanded-e-arrest-killers/">लातेहार

: दंपति के परिजनों से मिले पूर्व विधायक, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

29 जुलाई को होगा टेस्ट सत्र का समापन

इस सत्र के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण-योग, समय प्रबंधन, विभिन्न रचनात्मकता के साथ-साथ टीम बिल्डिंग एवं मेमोरी तकनीकी से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया. टेस्ट सत्र का समापन 29 जुलाई को होगा. संस्थान के उप प्राचार्य रमेश राय ने अनुशासन की प्रतिबद्धता से छात्रों को अवगत कराया. इस मौके पर अनिल जावली, वरुण कुमार, पंकज गुप्ता, अजीत, हरीश कुमार, दीपक सरकार, नकुल, शिव प्रसाद, मनीष, प्रीति, मनीषा, बीरेंद्र आचार्य सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही