Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में नवनियुक्त 102 पंचायत सचिव तथा 29 क्लर्क ने योगदान दिया. योगदान के साथ ही सभी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिले के वरीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पंयाचत सचिव एवं क्लर्क को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के अलावे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में उनकी भूमिका, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत में रहकर प्रशासन और आम जनता के बीच किस तरह संवाद की कड़ी बनेंगे तथा सरकार की क्या-क्या योजनाएं वर्तमान में ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही हैं, इन सभी विषयों पर कार्यशाला में प्रकाश डाला गया. साथ ही सभी क्लर्क को पंजी संधारण व अन्य कार्यालयी कार्यों से अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-has-been-awarded-the-title-of-the-most-valuable-brand-in-the-mining-and-metals-sector/">जमशेदपुर
: टाटा स्टील को खनन व धातु क्षेत्र में मिला सबसे अधिक मूल्यवान ब्रांड का खिताब
: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाली योजनाओं पर फोकर करें अधिकारी- डीडीसी
: बालीगुमा जयपाल कॉलोनी में नाला का अतिक्रमण कर घर बनाने की डीसी से शिकायत [wpse_comments_template]
: टाटा स्टील को खनन व धातु क्षेत्र में मिला सबसे अधिक मूल्यवान ब्रांड का खिताब
काम को चुनौती के रूप में लेना सीखें- डीडीसी
उप विकास आयुक्त ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को सरकारी नौकरी की शुरूआत करने के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह नई जिम्मेदारी कई नई चुनौतियां लेकर आएगी, काम को बोझ की तरह नहीं लें बल्कि उसे चुनौती की तरह स्वीकार करते हुए आगे बढ़ें. उन्होंने पंचायत सचिवों से कहा कि जितनी जल्दी अपने पंचायत क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेंगे, आपको अपने दायित्वों के निर्वह्न में उतनी ही आसानी होगी. पंचायत क्षेत्र के सभी गांव, जनसंख्या तथा वर्तमान में संचालित योजनाओं की जानकारी जरूर रखें. उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सभी को आश्वस्त किया कि जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा. सरकारी सेवक के रूप में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना है, योजनाओं के क्रियान्वयन में क्या सावधानियां बरतनी है इन सभी बातों पर उन्होंने मार्गदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-officers-should-focus-on-schemes-to-strengthen-the-rural-economy-ddc/">जमशेदपुर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाली योजनाओं पर फोकर करें अधिकारी- डीडीसी
पंचायत की योजनाओं की दी गई जानकारी
एसडीएम धालभूम ने कहा कि काम के दौरान कई नई चीजें सामने आएंगी, उसे सकारात्मक रूप से लेते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वह्न करें. उन्होने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अपने काम से अपनी पहचान बनायें. वहीं जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी नवनियुक्त पंचायत सचिवों को पंचायत की बेसिक जानकारी, पंचायत रिकॉर्ड का संधारण, पंचायत में साप्ताहिक बैठक, 15 वां वित्त का गाइडलाइन एवं जीपीडीपी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप स्कीम आदि की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-dc-for-encroachment-of-drain-in-baliguma-jaipal-colony-and-construction-of-house/">जमशेदपुर: बालीगुमा जयपाल कॉलोनी में नाला का अतिक्रमण कर घर बनाने की डीसी से शिकायत [wpse_comments_template]
Leave a Comment