Jamshedpur (Ratan Singh) :भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बुधवार को जिलाध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. इसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को पूरे विधि-विधान से पदभार ग्रहण कराया. पदभार से पूर्व सनातन रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार जिला कार्यालय पर पांच सदस्यीय पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से विशेष पूजा अर्चना की गई. समारोह में पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के साथ सक्रिय सदस्य एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/sgfi-cycling-competition-in-ranchi-from-tomorrow-600-players-from-across-the-country-will-participate/">रांची
में SGFI साइकिलिंग प्रतियोगिता कल से, देशभर के 600 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
में SGFI साइकिलिंग प्रतियोगिता कल से, देशभर के 600 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Leave a Comment