Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमथनगर में नवविवाहिता 26 वर्षीय मीना कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया. परिजनों को जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जानकारी मीना के मायके वालों को भी दे दी गई है. मायके वाले जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. मीना मूल रूप से बिहार के आरा की रहने वाली है. तीन माह पूर्व हो उसकी शादी परसुडीह प्रमथनगर निवासी मनमोहन प्रसाद से हुई थी. मनमोहन पेशे से शिक्षक है. ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि मनमोहन और मीना अलग-अलग कमरे में सोते थे. मंगलवार की सुबह जब घर वाले सो कर उठे तो मीना के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया. दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे पर लटका हुआ था. फिलहाल पुलिस मायके पक्ष के शहर पहुंचने का इंतजार कर रही है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-agency-forgot-maintain-after-road-construction/">गुड़ाबांदा

: सड़क निर्माण के बाद रखरखाव करना भूल गई एजेंसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही