Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : यात्री का पर्स चुराने वाला आरोपी टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक शातिर जेबकतरे को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक शातिर जेबकतरे को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी किया गया पर्स भी बरामद किया गया है.

 

गिरफ्तार युवक की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम उर्फ राजा बाबू के रूप में हुई है, जो कपाली क्षेत्र का रहने वाला है. यह कार्रवाई आरपीएफ के “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत की गई. चक्रधरपुर मंडल के आरपीएफ आयुक्त और जमशेदपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर सद्दाम को पकड़ा गया.

 

जांच में पता चला कि आरोपी ने रविवार रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जेब से पर्स चोरी किया था. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चोरी किया गया पर्स बरामद हो गया. पूछताछ और रिकॉर्ड जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मोहम्मद सद्दाम पहले भी चोरी के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है. उसके खिलाफ टाटानगर रेल थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं.

 

इस कार्रवाई को टाटानगर आरपीएफ पोस्ट कमांडर और जीआरपी थाना प्रभारी के निर्देशन में एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया.

 

रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से यात्रा के दौरान अपने सामान और कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन या ट्रेन में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे परिसर में जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही