Search

 
 
 

Jamshedpur News : पुलिस अधिकारियों का सरकारी मोबाइल बंद मिला तो होगी कार्रवाई- SSP

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए अहम निर्देश दिए.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते एसएसपी.
  • महिला अपराधों में 60 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए अहम निर्देश दिए. कहा कि किसी भी थाना प्रभारी, पुलिस इंसपेक्टर व डीएसपी का सरकारी मोबाइल बंद नहीं रहना चाहिए. बंद मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. 


एसएसपी ने पासपोर्ट सत्यापन और चरित्र सत्यापन जैसे मामलों में लापरवाही पर भी नाराजगी जताई. कहा कि ऐसे सभी मामलों का निष्पादन सात दिनों के भीतर कर संबंधित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें. बिना किसी ठोस कारण के किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाएगा.

 

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की जांच तेजी से पूरी की जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में 60 दिनों के भीतर अनुसंधान पूरा कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाए. महिला थाना प्रभारी को स्वयं पिंक पेट्रोलिंग में शामिल होकर गश्त करने और स्कूल, कॉलेज, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों तथा चेन छिनतई करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

 

अवैध गतिविधियों पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी थाना क्षेत्र में जुआ, लॉटरी, ड्रग्स या अवैध बालू कारोबार चलता पाया गया तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी. अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सक्रिय बदमाशों के खिलाफ सीसीए की कार्रवाई, सर्विलांस और गुंडा पंजी के तहत नियमित थाना हाजिरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही