Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के पास बुधवार को एक युवक और युवती के बीच विवाद के बाद सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई. दोनों के बीच हो रही कहासुनी को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. वहीं, युवती जुगसलाई की रहने वाली बताई जा रही है.
युवती के अनुसार, युवक कथित तौर पर उसके घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था. इसके बाद मोबाइल में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल करने लगा.
युवती ने बताया कि इस घटना के बाद से वह युवक की तलाश कर रही थी. बुधवार को जुबिली पार्क के पास दोनों का आमना-सामना होने के बाद विवाद शुरू हो गया, जिसके कारण सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई.