Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटा स्टील परिसर से 2.05 लाख के केबल चोरी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: पकड़े गए आरोपी की पहचान जुगसलाई निवासी मोहम्मद बाबू के रूप में हुई है. सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद उसे बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील वर्क्स परिसर में तांबे के केबल चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. कंपनी के कोल यार्ड केबल टनल और एलडी-1 क्षेत्र में चोरों ने केबल काटकर उसे परिसर से बाहर ले जाने की तैयारी की थी. कंपनी के सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. सुरक्षा गार्डों ने एक आरोपी को दबोच लिया.

 

पकड़े गए आरोपी की पहचान जुगसलाई निवासी मोहम्मद बाबू के रूप में हुई है. सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद उसे बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की कोशिश में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे.


सुरक्षा टीम की सतर्कता से करीब 2.05 लाख रुपये के केबल चोरी होने से बच गए. घटना के बाद से कंपनी परिसर में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी के प्रयास में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही