Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता की मां ने एसएसपी से लगाई गुहार

जमशेदपुर के गोलमुरी में 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपी की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी में 13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपी की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है.

 


एसएसपी को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रहती है. 8 जुलाई की शाम वह शौच करने गई थी. घर में बड़ी बेटी अकेली थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के बेटे राजीव कुमार झा उर्फ पल्टा जबरन घर में घुस आया और बेटी को जबरन अपने घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. शोर सुनकर परिवार के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे इसके बाद बेटी को बाहर निकाला गया.


शिकायत में कहा गया है कि घटना का विरोध करने पर आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट की. पीड़िता, उसकी मां और छोटी बहन के साथ भी धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.


पीड़िता की मां का कहना है कि घटना के तुरंत बाद गोलमुरी थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. मामले में एसएसपी से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है. 


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही