Search

 
 
 

Jamshedpur News: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, दो मासूम गंभीर घायल

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श आरक्षी मिडिल स्कूल के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गई.
 
स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलट गई
  • चालक पर गांजा पीने का आरोप

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श आरक्षी मिडिल स्कूल के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गई. हादसे में ऑटो में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

स्थानीय लोगों ने बच्चों को पहुंचाया अस्पताल


ऑटो पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत दौड़कर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला. घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

 

चालक पर गांजा पीने का आरोप


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया. लोगों का दावा है कि ऑटो से गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाली दो चिलम भी बरामद हुई हैं. हालांकि, चालक ने वास्तव में नशा किया था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. इसका फैसला पुलिस जांच के बाद ही होगा.सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही