Search

 
 
 

Jamshedpur News: 17 करोड़ की लागत से बनी बहरागोड़ा-चाकुलिया सड़क एक साल में ही उखड़ी

Jamshedpur News: मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को मुखिया राम मुर्मू की उपस्थिति में सड़क का विस्तृत निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिन्हित किया गया और मौके पर ही निर्माण कंपनी के कर्मियों को बुलाकर त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए गए.
 
एक साल में उखड़ी सड़क

Himangshu karan

Jamshedpur News: बहरागोड़ा से चाकुलिया को जोड़ने वाली लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2025 में एनएनबी कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित सड़क महज निर्माण के एक साल के भीतर ही जगह-जगह से जर्जर होने लगी है. पहली ही बरसात के बाद गिट्टियां उखड़ने लगी है, इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है.

 

इसे भी पढ़ें:


वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को मुखिया राम मुर्मू की उपस्थिति में सड़क का विस्तृत निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिन्हित किया गया और मौके पर ही निर्माण कंपनी के कर्मियों को बुलाकर त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए गए. 


मुखिया राम मुर्मू ने सड़क की खराब गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया और इस पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही